छत्तीसगढ़

सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए विद्यार्थी करें कलम ‘अस्त्र’ का उपयोग : कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना

  • सत्य सतनाम समिति सकरेली द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय पंथी कार्यक्रम एवम् सतनाम मेला का भव्य समापन

  • सतनाम अर्थात गुरु घासीदास के आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक कुरीतियों से परे स्वस्थ व विकसित समाज का निर्माण करें : एम आर आहिरे

  • संस्कारित शिक्षा से ही परिवार, समाज व राष्ट्र सुखी व समृद्धशाली होगा… चितरंजय पटेल

सक्ती। पंथी मेला के समापन दिवस पर आज कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवम उनके पति विपुल, पुलिस अधीक्षक एम.आर.आहिरे, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के द्वारा जैत खंभ का पूजन पश्चात अभ्यागतों का पुष्पहार एवम् बैच लगा कर स्वागत किया गया ।

सत्य सतनाम समिति सकरेली द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय पंथी कार्यक्रम एवम् सतनाम मेला का आज भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर सकरेली (ब) के भांठापारा जोड़ा जैतखाम चौक में आज जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आयोजन के लिए साधुवाद प्रगट करते हुए कहा कि बाल्य आयु में कलम ही आपका अस्त्र है जिसके बल पर अपने कैरियर के उच्च शिखर को हासिल कर सकते हो तो वहीं पुलिस अधीक्षक एम आर आर आहिरे ने बताया कि गुरु घासीदास ने सतनाम समाज को असत्य, हिंसा,नशापान से दूर सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया इसलिए हम उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक कुरीतियों से सभ्य व विकसित समाज का निर्माण करें ।
इन पलों में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेशाध्यक्ष एवम् उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि संस्कारित शिक्षा से ही परिवार,समाज व राष्ट्र सुखी व समृद्धशाली होगा. इसलिए भावी पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनावें।

दुलीचंद साहू , संचालक ज्ञानकुंज पब्लिक स्कूल ने सतनाम को परिभाषित करते हुए समाज को नैतिक मार्ग पर चलने का संदेश देने वाले बाबा गुरुघासी दास द्वारा बताए ज्ञान को आत्मसात् कर समाज संगठित होकर अपने जीवन के लक्ष्य तक पहुंच सकेगा । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक देव भारद्वाज ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन पूर्व जनपद सदस्य बंशीधर खांडे ने किया।

इन पलों में वरिष्ठ नेता रामेश्वर खरे, कृषि वैज्ञानिक विजय, दीपक, पत्रकार अमीर राजा के साथ समाज के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामय उपस्थिति रही। समापन पर प्रख्यात पंथी पार्टी भगत गुलेरी ग्रुप का भव्य मंचीय कार्यक्रम हुआ जिसका स्थानीय ग्रामीण समुदाय ने देर रात तक आनंद लिया ।

Related Articles