छत्तीसगढ़

जीवन में हार मानकर हताश हो जाना अच्छी बात नहीं है, गलतियां हमें हर मोड़ पर नई सीख देती हैं … प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • कलेक्टोरेट सभागार में प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित

  • जिलाधीश नुपुर राशि पन्ना के साथ शिक्षक_विद्यार्थी व जनप्रतिनिधि हुए शामिल

सक्ती. जीवन में हार मानकर हताश हो जाना अच्छी बात नहीं है. गलतियां हमें हर मोड़ पर नई सीख देती हैं यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में परीक्षा पे चर्चा के दौरान छात्रों से कहा कि हर गलती हमें नई सीख देती है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि स्टूडेंस्ट, टीचर्स और पेरेंट्स के साथ बोर्ड परीक्षा से पहले होने वाले तनाव और डर को कम करने के लिए 7 वीं बार परीक्षा पे चर्चा कर रहे हैं जिसका बच्चों पर हमेशा की तरह सकारात्मक प्रभाव बढ़ेगा।

आज प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के सप्तम संस्करण का प्रसारण जिला प्रशासन के सायुज्य में शिक्षक एवम विद्यार्थियों के साथ ही जन प्रतिनिधि शामिल होकर मोदी के तार्किक बातों को सुनकर आत्मसात किया।
इन पलों में जिलाधीश नुपुर राशि पन्ना ने परीक्षा पे चर्चा के समापन के बाद बच्चों से रूबरू चर्चा करते हुए बताया कि शत प्रतिशत सफलता का लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने शिद्दत से लग जाएं तभी सफलता मिलेगी क्योंकि आने वाला प्रति दिन लक्ष्य की और चुनौतीपूर्ण हो रहा है जिसके लिए संघर्ष उतना ही कठिन होना अवश्यंभावी होगा।

इन अवसर पर उपस्थित राम अवतार अग्रवाल ने बच्चों को लक्ष्य सुनिश्चित कर परिश्रम करने का आग्रह किया तथा संजय रामचन्द ने बच्चों से मोदी जी एवम जिलाधीश के बातों को अनुसरण करने की बात कही तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने विद्यार्थियों एवम शिक्षकों से संस्कारित शिक्षा को आत्मसात करने की बात कहते हुए बताया कि विद्यार्थी का सबसे बड़ा संस्कार अनुशासन है जिसके बिना बड़ी से बड़ी सफलता तुच्छ है क्योंकि संस्कार विहीन एवम् अमर्यादित व्यवहार से राष्ट्र सुखी और समृद्ध नहीं हो सकता। आज आयोजन को सफल बनाने जिला शिक्षा बी एल खरे एवम स्टाफ, हायर सेकेण्डरी स्कूल जेठा के प्राचार्य गजेंद्र राठौर एवम् विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही तो वहीं ज्वाइंट कलेक्टर बालेश्वर राम, ज्वाइंट कलेक्टर के एस पैकरा, रामनरेश यादव की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles