छत्तीसगढ़

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल को पौत्र रत्न की प्राप्ति, डॉ. महंत ने कराया मुंह मीठा, दी हार्दिक बधाई

सक्ती। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं पूर्व उपाध्यक्ष नेहा श्याम सुंदर अग्रवाल के दादा दादी बनने एवं प्रतीक जिंदल-अलीशा जिंदल के माता-पिता बनने की खुशी में पूरे जिंदल परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. चरण दास महंत ने रायपुर में पूर्व नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल का मुंह मीठा कराया।

इस अवसर पर उनके निवास में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, वहीं उनके समर्थको ने नगर पालिका ऑफिस में मिठाईयां बांटकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। बधाई देने वालों में आनंद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल(कम्मू)पप्पू अग्रवाल(महंत समर्थक)अनवर खान, राहुल अग्रवाल कमल शर्मा,मनीष कथूरिया, श्रीकिशन अग्रवाल,संजय अग्रवाल,(ठेकेदार), सुरेश अग्रवाल (लाला) ने हर्ष व्यक्त करते हुए नन्हे मेहमान के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles