

सक्ती। जिले के जेबीडीएव्ही हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लासपूर्वक गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जेबीडीएव्ही हायर सेकेंडरी विद्यालय सक्ती में धूमधामपूर्वक गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस पर मुख्य अतिथि पूर्व नपा अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर अग्रवाल ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं, डांस प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता बताई व बच्चों को देशभक्तों के जीवन से अवगत कराया।





