छत्तीसगढ़

जेबीडीए हायर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण

सक्ती। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिले के समस्त शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लापूर्वक मनाया जाएगा। इस वर्ष जेबीडीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सुबह 7.30 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर अपनी प्रस्तुति भी देंगे।

Related Articles