छत्तीसगढ़

समृद्धि पब्लिक स्कूल नगरदा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

अभिभावक एवम विद्यालय परिवार सामूहिक रूप से बच्चों संस्कारित बनाने पुरुषार्थ करें : चितरंजय पटेल 

सक्ती। समृद्धि पब्लिक स्कूल, नगरदा ने आज अनमोल रिश्ते: वार्षिकोत्सव 2024 का गरिमामय आयोजन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारभ अतिथियों के द्वारा विद्यादायिनी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलन कर किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत मधु राजेंद्र राठौर ने आयोजन की तारीफ करते हुए विद्यालय परिवार के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं किया तो वहीं छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण की बात करते हुए कहा कि अभिभावक एवम् विद्यालय परिवार से बच्चों को संस्कारीत बनाने सामूहिक रुप से पुरुषार्थ करने का आग्रह किया ताकि समाज सुखी व समृद्ध होने के साथ भारत संस्कारित व विकसित राष्ट्र बन सकेगा।

इन पलों में मंचासीन विशिष्ट अतिथि सुनीता नाग बंजारे, सरपंच तुलेश्वरी जागेश्वर सिदार, जनपद सदस्य भुनेश्वरी कंवर, ज्ञान कुंज स्कूल संचालक दुलीचंद साहू, लेवेस्की स्कूल संचालक सरोज दास महंत आदि ने अपने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय परिवार के साथ ही अभिभावकों की महती जिम्मेदारी है कि वे बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए सहर्ष सामूहिक प्रयास करें ।

इन अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी रामधन यादव, पारेश्वर जायसवाल, संरक्षक डा रामलाल राठौर के साथ शिक्षक परिवार व विद्यार्थियों ने विशिष्ट अभ्यागतों का अभिनंदन न को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे थे।आज कार्यक्रम में विशिष्ट अभ्तगत के रूप में, दंत चिकित्सक श्रीमती अंजु खूंटे, नेत्रा साहू , जितेंद्र चौहान, संतोष सिदार
आज विद्यालय परिवार की ओर से स्टाफ के शिक्षकों ने मंच संचालन किया तो वहीं आभार प्रदर्शन रामधन यादव ने किया। आज नन्हें मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों के साथ पालकों और अभ्यागतों का मन मोह लिया।

Related Articles