छत्तीसगढ़

Big Breaking : डॉ. महंत के गढ़ में शुरू हुआ सेंधमारी अभियान, विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल शहर से 8 किमी दूर कर रहे जलपान

सक्ती। नगर पालिका अध्यक्ष के विरूद्ध आज अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चर्चा सरगर्म रही। सूत्रों के मुताबिक महंत जी के गढ़ में भाजपा ने जहां सेंधमारी शुरू कर दी है, वहीं विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल नगर पालिका सक्ती और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल शहर से 8 किमी दूर डडई में जलपान करते नजर आए।

सूत्रों से हमें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका आनंद अग्रवाल की धर्मपत्नी रिंकू आनंद अग्रवाल, पार्षद वार्ड नंबर 7 एवं कांग्रेस के नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की धर्मपत्नी वर्तमान नगर पालिका उपाध्यक्ष वार्ड नंबर 14 श्रीमती नेहा श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी अविश्वास प्रस्ताव से दूरियां बनाई बनाते हुए वोट डालने नहीं गए।

Related Articles