
25 जनवरी को इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में होगा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन
रायपुर/सक्ती। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि 25 जनवरी को 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें बिलासपुर संभाग से सक्ती जिले का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सक्ती जिले से मनमोहन प्रताप सिंह को कार्यक्रम स्थल पर 11 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया गया है।





