सक्ती की प्रतिष्ठित फर्म डी. मनोहरलाल (शेलैक) प्रा. लि. को निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार 2023–24 से सम्मानित




कोलकाता, 10 मई 2025 — सक्ती, छत्तीसगढ़ की अग्रणी उद्योगपति फर्म डी. मनोहरलाल (शेलैक) प्राइवेट लिमिटेड ने वर्ष 2023–24 के लिए प्रथम निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार हासिल कर एक और गौरवशाली उपलब्धि अपने नाम की है। शेलैक और लैकर आधारित उत्पादों की श्रेणी में उत्कृष्ट निर्यात प्रदर्शन के लिए यह सम्मान कंपनी को प्रदान किया गया।यह प्रतिष्ठित पुरस्कार शेफेक्सिल (SHEFEXIL), भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रायोजित संस्था, द्वारा कोलकाता में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर उद्योग और व्यापार जगत के गणमान्य प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।डी. मनोहरलाल (शेलैक) प्रा. लि. ने दशकों से प्राकृतिक रेजिन (लैक) और उससे संबंधित उत्पादों के निर्यात में अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित की है। कंपनी की गुणवत्ता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता ने भारतीय शेलैक उद्योग को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, जिससे भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।पुरस्कार ग्रहण करते हुए कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा, “यह सम्मान हमारी पूरी टीम के अथक परिश्रम, गुणवत्ता के प्रति समर्पण और वैश्विक बाजार में भारतीय शेलैक की मांग बढ़ाने के प्रयासों का परिणाम है। हम भारतीय शेलैक उद्योग को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कटिबद्ध हैं।”शेफेक्सिल द्वारा यह पुरस्कार उन भारतीय निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजार में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डी. मनोहरलाल (शेलैक) प्रा. लि. की यह उपलब्धि सक्ती और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। आपको बता दे सक्ती का डी.एम परिवार शुरू से ही उद्योग के क्षेत्र में अपना परचम लहराता रहा है उसके साथ साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी पूरे नगर को गौरवान्वित कर रहा है डी.एम परिवार के द्वारा विगत कई वर्षों से गौशाला चलाया जा रहा है जहां लावारिश और बेसहारा गौ माताओं निःशुल्क सेवा की जाती है।इसी तरह विगत कई वर्षों से नगर के बीच में वृंदावन भोजनालय के रूप में प्रतिदिन भोजन की सेवा की जाती है जिसमें लोगों को भरपेट भोजन मात्र 10 रुपए में सेवा के रूप में उपलब्ध करवाया जाता है।