छत्तीसगढ़
श्रीमद् भागवत कथा का 6वां दिन : कथावाचक मुकेश शास्त्री ने कृष्ण-रूक्मणी विवाह प्रसंग का कराया रसपान, भक्तिरस में डूबे रहे श्रद्धालु

सक्ती। श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन कथा वाचक पंडित मुकेश शास्त्री ने रासलीला, श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह के प्रसंग का भक्तों को रसपान कराया। श्रीमद् भागवत कथा में अमृतरस का प्रवाह करते हुए कथावाचक मुकेश शास्त्री ने कथा का सुंदर वर्णन किया।
श्री शास्त्री ने श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह के प्रसंग श्रवण कराते हुए कहा महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा का परमात्मा से मिलन हुआ। भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के विवाह में श्रीमद्भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण-रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल कथा सुनते हैं उनकी वैवाहिक समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं।




