छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा 14 जुलाई को आयोजित परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 6 परीक्षा केंद्र

सक्ती। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा दिनांक 14 जुलाई 2024 को जिला सक्ती अंतर्गत कुल 06 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। परीक्षा के पूर्व तैयारी हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी एवं समन्वयक के द्वारा सभी केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों की ब्रीफिंग की गयी। जिसमें परीक्षा संबंधी जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी ।
प्राप्त जानकारी अनुसार 14 जुलाई 2024 दिन रविवार को बीएससीएन24 परीक्षा समय प्रथम पाली 10:00 बजे से 12:15 तक में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थी को अपने परीक्षा केन्द्र की पहचान एक दिन पूर्व कर लेने की जानकारी दी गयी है। तथा सभी आवश्यक दस्तावेज (प्रवेश पत्र सह एक पहचान पत्र संबंधित दस्तावेज की मूल प्रति) के साथ परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में पहुँचने हेतु अपील की गयी है।




