
-
यातायात जागरूकता रथ को अग्रसेन चौक से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
-
सड़क पर सुरक्षित यातायात में सबका हाथ हो : कलेक्टर नूपुर राशि
-
लोगों को जागरूक करने किया जा रहा सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम का आयोजन : एसपी आहिरे
सक्ती। जिले में 34 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह का आयोजन विगत 15 जनवरी से 14 फरवरी तक किया जा रहा है । कार्यक्रम में प्रतिदिन लोगों को यातायात नियमों के पालन के साथ उन्हें जागरूक किया जा रहा है l सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर ने यातायात जागरूक रथ को 19 जनवरी शुक्रवार को शाम 6:00 बजे नगर के हृदय स्थल अग्रसेन चौक से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना किया । यह रथ पूरे जिले क्षेत्र के विभिन्न गांवों शहरों क्षेत्र में जाकर जागरूक रैली के माध्यम से प्रचार प्रसार करेगा एवं सभी से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की जाएगी.
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह ने अग्रसेन चौक से 34 वें राष्टीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित यातायात में सबका हाथ हो ,दुपहिया वाहन चालक हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करें । दोपहिया वाहनों के साइलेंसर से तेज आवाज की ध्वनि सुनाई देने पर वाहन चालक पर कार्रवाई करने की बात कही है, इसी प्रकार जिले में लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए जल्द ही कैंप लगाने की बात कलेक्टर ने कही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे ने कहा है कि सड़क पर दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही है उससे बचाव तथा लोगों में जागरूकता लाने के लिए सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और इस दौरान सड़क में वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने तथा तीन सवारी नहीं चलाने,ओवरलोड वाहन नहीं चलाने,ड्राइविंग लाइसेंस को चेक करना तथा स्वास्थ्य का परीक्षण करना, स्कूलों में जाकर बच्चों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक करना बच्चों तथा उनके अभिभावकों को जागरूक करना हमारा मूल उद्देश्य है। यातायात के नए कानून का पालन करना तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाना इन सब बातों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष हमारे शक्ति जिले में सड़क दुर्घटना मे कमी आई है । यह सब लोगों के यातायात नियमों का पालन एवं जागरूक होने का परिणाम है। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी की अगुआई में यातायात नियमों का पालन करने जागरूकता रैली रथ के साथ अग्रसेन चौक से गौरव पथ मार्ग सक्ती में रैली निकाली गई. उन्होंने सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया एवम हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने एवं शराब पीकर वाहन न चलने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करना यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यातायात जागरूकता रैली में कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , थाना प्रभारी ,तहसीलदार , रक्षित निरीक्षक , यातायात प्रभारी एवं समस्त स्टाफ शामिल थे ।




