छत्तीसगढ़

34वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : जागरूकता रैली को कलेक्टर एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

  • कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सभी से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की

  • दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और चार पहिया में सीट बेल्ट जरूर लगाएं : कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना

सक्ती। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय से 34 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी की अगुआई में समस्त यातायात नियमों का पालन करते जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय से नेशनल हाईवे 49 से कंचनपुर होते हुए कचहरी चौक सक्ती में समाप्त हुआ जहां उन्होंने सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया एवम हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने एवम सुरक्षित यातायत नियमों का पालन करने की अपील की। यातायात जागरूकता रैली में कलेक्टर, एस पी, अपर कलेक्टर,सयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवम अन्य कार्यालयीन स्टाफ शामिल थे ।

Related Articles