स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी कलेक्टर नूपुर की पहल पर पुत्री मइया अस्पताल भवन का हो रहा जीर्णोद्धार

जल्द मिलने लगेगी स्वास्थ्य सुविधा, नगरवासी होंगे लाभान्वित
सक्ती। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की पहल पर पुत्री मइया अस्पताल भवन का जीर्णोद्धार प्रारम्भ कर दिया गया है. शीघ्र ही यहाँ स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नगरवासियों की मिलने लगेगा.
उल्लेखनीय है कि आजादी के पूर्व 1938 में निर्मित और शहर के हृदय स्थल पर स्थित देश की प्राचीन विरासत पुत्री मइया अस्पताल भवन में वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा था। इस भवन में कई प्रसिद्ध चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी हैं साथ ही इस इमारत से सक्ती वासियों की यादें जुड़ी हुई हैं। यहभवन समय के साथ साथ जर्जर होने लगा था, इस वजह से इस भवन में विगत 2 वर्ष से अस्पताल संचालन नही किया जा रहा था। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की पहल पर अब इस भवन में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है जो अपने अंतिम चरण में है। जल्द ही इस विरासत भवन अपनी आकर्षण से आम जनों को लुभाने लगेगा और इस भवन में अस्पताल का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।




