
सक्ती. स्टेशन रोड, जगन्नाथ पुरम सक्ती में 26 जनवरी से 2 फरवरी तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमें कथा व्यास नेत्र आनंद दुबे महाराज (छोटे डूमरपाली) वाले महाराज जी अपने मुखारविंद से कथा श्रवण करेंगे.
इस कथा में संगीत टीम रायगढ़ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भजन गायक ताराचंद यादव एवं टीम साथ देगी। कथा प्रतिदिन 3:30 बजे आरम्भ होगी. कथा के आयोजक( परीक्षित)- प्रताप साहू (गुड्डू) हिमालय होटल वाले ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है.




