
सक्ती। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे प्रदेश में 14 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस महती कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ आम जनमानस समाज में स्वच्छ वातावरण तैयार किया जा सके, गांधी जी को सपनों को स्वीकार करते हुए स्वच्छांजली देना है।
इसी तारतम्य में जनपद पंचायत शक्ति में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया जिसमें 28वीं छत्तीसगढ़ एनसीसी बटालियन रायगढ़ के 73 कैडेट उपस्थित होकर श्रमदान किए । जनपद पंचायत क्षेत्र में श्रमदान एवं स्वच्छता के विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शक्ति श्रीमती प्रीति पवार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीति पवार ,एनसीसी अधिकारी कुमारी पूजा सिंह सेंगर, निखिल कश्यप सहायक विकास विस्तार अधिकारी सहित जनपद कार्यालयीन कर्मचारी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




