छत्तीसगढ़

सक्ती की हटरी धर्मशाला में शिव महापुराण कथा का आयोजन 27 जुलाई से

कथा व्यास विष्णुकांत जी महाराज के मुखारविंद से होगा कथा का वाचन

सक्ती। श्री राधा सखी परिकर सेवा समिति के तत्वावधान में शिव महापुराण कथा का आयोजन 27 जुलाई से 02 अगस्त 2024 तक हटरी धर्मशाला में होगा। कथा का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। कथा के दौरान प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक रुद्राभिषेक किया जाएगा।

कथा व्यास विष्णुकांत जी महाराज, श्रीधाम वृन्दावन के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा का वाचन होगा। इस दौरान प्रतिदिन भक्ति भजन सहित कई धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न होंगे। हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिव महापुराण का श्रवण करने पहुंचेंगे जिसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। शिवपुराण कथा व कार्यक्रमों के समापन उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles