
-
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मोहा मन
-
उत्साह और जोश के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव
सक्ती. संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ती में 14 जनवरी 2024 को चतुर्थ वार्षिक उत्सव अभिव्यक्ति बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मंच पर इंद्रधनुष के रंगों की छटा बिखेर दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम. आर. अहिरे (SSP) सक्ती, श्यामसुंदर अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती, त्रिलोकचंद दादू जयसवाल, कवि गुप्ता एएसपी सक्ति, श्रीमती अंजली गुप्ता (डीएसपी) सक्ति, द्वारिका नाथ स्वर्णकार (अध्यक्ष) संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ति, श्रीमती प्रतिमा स्वर्णकार डायरेक्टर संस्कार पब्लिक स्कूल, प्रकाश चंद अग्रवाल डायरेक्टर संस्कार पब्लिक स्कूल, पुष्पेंद्र पुरी गोस्वामी जी नुवोको पब्लिक स्कूल अकलतरा, आलोक अग्रवाल चेयरमैन ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर नैला, राम कृष्ण पंडा प्राचार्या सर्वोदय पब्लिक स्कूल चंद्रपुर, सोहम लाल नापित प्राचार्या संस्कार सेंट्रल स्कूल जैजैपुर एवम् अन्य गणमान्य कार्यक्रम में उपस्थित थे.
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के आगमन के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद सरस्वती वंदना और बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं बैज द्वारा स्वागत किया गया। राजकीय गीत अरपा पैरी के धार का मंच पर गायन किया गया जिसके सम्मान में सभी सावधान मुद्रा में खड़े रहे, तदुपरांत डॉ. हरेंद्र पाल सिंह चौहान प्राचार्य संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ति ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें शैक्षणिक एवं सह पाठ्यचर्या गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय की शैक्षणिक निर्देशिका श्रीमती प्रतिमा स्वर्णकार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता और मानवीय विकास के साथ संस्कार की सीख देना हमारी मुख्य प्राथमिकता है.
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा प्रदर्शित नैतिक मूल्यों, आदशों तथा समसामयिक विषयों की सराहना की। उन्होंने उत्कृष्ठ परिणाम और सह पाठ्यक्रमी उपलब्धियों के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी और बच्चो के बीच नैतिक मूल्यों को विकसित करने में माता पिता और शिक्षकों की भूमिका को निर्दिष्ट किया। मुख्य अतिथि श्री एम. आर अहिरे जी के द्वारा वर्ष 2022-2023 के कक्षा टॉपर्स और सवर्वोच्च उपस्थिति पुरस्कार विद्यालय के मेधावी छात्रों को प्रदान किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुरुआत में अनोखी सोच विषय पर आधारित बच्चों ने प्रस्तुति दी। इसी कड़ी में नर्सरी के छात्रों द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। नर्सरी एवम् केजी वन के बच्चों ने डिस्को फिवर व केजी टू के नन्हें छात्रों ने पंजाबी मिक्स पर आधारित नृत्य कला का प्रदर्शन किया। पहली व दूसरी के विद्यार्थियों ने नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया तो वहीं कक्षा तीसरी, चौथी, पांचवी, छठवीं व आठवीं के विद्यार्थियों द्वारा क्रमशः जल बचाओ, स्वच्छ भारत, शिवाजी का अभिनय, योगा नृत्य, राजस्थानी लोकनृत्य, छत्तीसगढ़ी आदिवासी लोकनृत्य का प्रदर्शन किया गया तथा इसी क्रम में ग्यारहवीं के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने फ्री स्टाइल बॉलीवुड गीतों पर नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया, कार्यक्रम के आयोजन में सांस्कृतिक प्रभारी शिक्षिका योगिता शर्मा, सोमा बरेठ, गायत्री शर्मा व संगीत शिक्षक कोटेश्वर नाथ साहू के साथ समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं का विशेष सहयोग रहा, मंच संचालन शिक्षक कोमल कुमार पटेल व शिक्षिका मेघादीप द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के चेयरमैन प्रकाश चंद अग्रवाल के द्वारा अभिभावकों और अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया, कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.




