
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार हिंदू जागरण को लेकर सतत प्रयत्नशील ; अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्ती। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा आज शुभ शनिवार को जेल परिसर अवस्थित श्री हनुमान मंदिर में इक्यावन दीपों की भव्य महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया। महाआरती के इन क्षणों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, अधिवक्ता चितरंजय पटेल, रंजन सिन्हा, अनिल ठारवानी, सुमित अग्रवाल, नरेंद्र मित्तल, प्रकाश दुल्हन, श्याम रावलानी , सतीश भार्गव जेलर एवम् जेल परिवार के साथ उपस्थित श्रद्धालुजनों ने समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
महाआरती के पश्चात श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान परिवार हिंदू जागरण को लेकर सतत प्रयत्नशील है तो वहीं जेलर सतीश भार्गव ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के प्रयास को तारीफ ए काबिल बताया।
आज महाआरती व पूजन sri हनुमान मंदिर के पुजारी के साथ ओम वैष्णव ने कराया तो वहीं आयोजन का कुशल संचालन कोंडके मौर्य ने किया तथा इन पलों की फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया तथा भोग प्रसाद श्री सिद्ध हनुमान परिवार व दुल्हन साड़ी के द्वारा चढ़ाया गया।
आज इन पलों में श्री सिद्ध हनुमान परिवार के सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, अरविंद देवांगन, घनश्याम साहू, वीरेंद्र देवांगन, संजय तंबोली, घनश्याम साहू आदि की सक्रिय सहभागिता रही ।




