श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की महाआरती में शामिल होकर मां शीतला स्व सहायता समूह, मां स्व सहायता समूह कटगी और देवांगन परिवार ने की पूजा-अर्चना

-
श्री सिद्ध हनुमान परिवार की महाआरती हिंदू जागरण की मिसाल : अधिवक्ता चितरंजय पटेल
-
हनुमान महा प्रभु की कृपा सब पर बनी रहे : कथा वाचिका सुश्री विद्या तिवारी
सक्ती। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 36 वें मंगलवार के महाआरती में कथा वाचक सुश्री विद्या तिवारी के साथ मां शीतला स्व सहायता समूह एवम मां स्व सहायता समूह कटगी एवम अवध बिहारी ने सपरिवार शामिल होकर इक्यावन दीपों की भव्य महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया। महाआरती के इन क्षणों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ उपस्थित श्रद्धालुजनों ने समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
महाआरती के पश्चात श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए कथावाचिका सुश्री विद्या तिवारी ने कहा कि हनुमान महा प्रभु की कृपा सब पर बनी तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की महाआरती हिंदू जागरण की मिसाल है।आज महाआरती व पूजन मंदिर के पुजारी ओम वैष्णव ने कराया तो वहीं आयोजन का कुशल संचालन कोंडके मौर्य ने किया तथा इन पलों की फोटोग्राफी अमित तंबोली ने की।
आज का श्रृंगार नरेंद्र चौहान,हर्षित चौहान व परिवार द्वारा किया गया।
सिंदुर अभिषेक प्रकाश, रामगोपाल देवांगन, अनूप गर्ग, सावित्री यादव आदि एवम् सुंदर काण्ड पाठ राजेश अग्रवाल, श्याम रावलानी, मुस्कान विनायक की ओर से कराया गया तथा भोग प्रसाद मां शीतला स्व सहायता समूह एवम मां स्व सहायता समूह कटगी के द्वारा चढ़ाया गया।
इन पलों में श्री सिद्ध हनुमान परिवार के सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, अरविंद देवांगन, मोनू साहू, घनश्याम साहू, वीरेंद्र देवांगन, संजय तंबोली, रिंकू निर्मलकर,गोपाल गौतम, संतोष देवांगन आदि की सक्रिय सहभागिता रही।




