
श्री धाम वृंदावन से पधारे कलाकार श्रीकृष्ण के विभिन्न प्रसंगों पर दे रहे सुंदर-संगीतमय प्रस्तुति
सक्ती. शहर की हटरी धर्मशाला में शहर की धार्मिक संस्था राधा सखी पारिकर द्वारा युगल उपासक मंडल की सखी श्रीमती आशा अग्रवाल बिलासपुर के तत्वाधान में तीन दिवसीय श्री कृष्ण रास लीला का भव्य आयोजन किया गया.
इस आयोजन में जहां श्री धाम वृंदावन से पधारे कलाकार भगवान श्री कृष्ण जी की विभिन्न लीलाओं की सुंदर प्रस्तुति दे रहे हैं तो वहीं इस कार्यक्रम का आयोजन राधा सखी परिकर शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रितु श्यामसुंदर अग्रवाल, श्रीमती ममता संजय अग्रवाल एवं सखी पारिकर के सभी सदस्यों के सहयोग एवं धर्म प्रेमियों के सहयोग से किया जा रहा है
इस संबंध में राधा सस्वी पारिकर के सदस्यों ने बताया कि शहर में चल रही श्री कृष्ण रासलीला को देखने प्रतिदिन धर्म प्रेमी महिलाएं उमड़ रही हैं, श्री कृष्ण रासलीला में श्री धाम वृंदावन के कलाकार भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न प्रसंगों पर संगीत मय सुंदर प्रस्तुति दे रहे हैं तथा शक्ति शहर में पहली बार ऐसा आयोजन संभव हुआ है वहीं आयोजन को सफल बनाने में श्री राधा सस्वी पारिकर के सभी सदस्य जुटे हुए हैं तो वहीं शहर वासी ऐसे आयोजन की प्रशंसा भी कर रहे हैं.




