विश्व हिंदू परिषद ने नागपुर में ठगी का शिकार हुई महिला का लिया संज्ञान, सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया

सक्ती। विश्व हिन्दू परिषद एवं थाना प्रभारी विवेक शर्मा के सहयोग से नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हुई महिला को नागपुर में 2 घंटे के अंदर ही विहिप के आयाम दुर्गा वाहिनी की बहनों की मदद से उनके परिवार तक पहुंचाया गया। ज्ञात रहे कि विगत 11 जनवरी 2024 को विश्व हिंदू परिषद के आयाम दुर्गा वाहिनी की बहन सदस्या जो कि नागपुर एयरपोर्ट में पक्की नौकरी दिलाए जाने का झूठा आश्वासन पाकर जब नागपुर पहुंची तब उसे खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ।
इसके उपरांत उन्होंने नागपुर में तत्काल स्थानीय मातृ शक्ति प्रांत सहसंयोजिका सुनीता सोनसरे से संपर्क किया। जिला परिषद सक्ती द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका दुर्गावाहिनी इंजीनियर मंजूषा पाटले चांपा एवं प्रांत सह संयोजिका पूजा जैन रायपुर द्वारा नागपुर के दुर्गा वाहिनी के बहनों से तत्काल संपर्क करते हुए उक्त भटकी बहन की खबर लेकर महज डेढ़ घंटे में सेटलर होम नागपुर सुरक्षित पहुंचा दिया गया। इस कार्यवाही में स्थानीय थाना प्रभारी विवेक शर्मा का मार्गदर्शन एवं उत्साह वर्धन काफी महत्वपूर्ण रहा जिन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए ठगी का शिकार हुई बहन के अभिभावको को नागपुर भेज कर सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचा दिया।




