छत्तीसगढ़

वार्षिक मरम्मत हेतु 18 से 20 जनवरी तक बंद रहेगा जेठा समपार, सड़क यातायात रहेगा बाधित

सकरेली फाटक से हो सकेगा आवागमन, रेलवे प्रशासन ने जारी की सूचना

सक्ती. रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत सक्ती-बाराद्वार स्टेशनों के मध्य किमी. 642/28A-643/01 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 324 (जेठा फाटक) को दिनांक 18 जनवरी 2024 को रात 10.00 बजे से 19 जनवरी 2024 सुबह 10.00 बजे तक, दिनांक 19 जनवरी 2024 को रात 10.00 बजे से 20 जनवरी 2024 सुबह 10.00 बजे तक तथा दिनांक 20 जनवरी 2024 को रात 10.00 बजे से 21 जनवरी 2024 सुबह 10.00 बजे तक वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।

मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही पर स्थित समपार संख्या 326 सकरेली फाटक से उपलब्ध है, रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है, उपरोक्त सूचना रेलवे प्रशासन बिलासपुर ने 15 जनवरी को जारी की है.

Related Articles