छत्तीसगढ़

राधाकृष्ण मंदिर सक्ती में श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन का आयोजन 21 को

विक्की सिंघल और तन्नू खरखोदा करेंगे मनमोहक भजनों की अमृत वर्षा

सक्ती। श्री श्याम परिवार एवं राधाकृष्ण सेवा समिति सक्ती के द्वारा श्री रााधाकृष्ण मंदिर में रविवार 21 जनवरी को श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन का आयोजन किया गया है।

इस संबंध में श्री श्याम परिवार के अध्यक्ष अशोक बंसल ने बताया कि श्री श्याम संकीर्तन में 21 जनवरी की शाम 7.30 बजे पवन ज्योत के साथ भजनारंभ का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें सक्ती से भजन गायक विक्की सिंघल और सोनीपत हरियाणा से तन्नू खरखोदा मनमोहक भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। इसके उपरांत रात्रि 11.30 बजे प्रभु की आरती की जाएगी। श्री श्याम परिवार एवं राधाकृष्ण सेवा समिति ने समस्त श्याम प्रेमियों और श्रद्धालुओं से सपरिवार बड़ी संख्या में श्री श्याम संकीर्तन में शामिल होनेे की अपील की है।

Related Articles