
-
वृन्दावन धाम से आये कलाकारों ने संगीतमय श्रीकृष्ण लीला का किया मंचन
-
बाराद्वार महिला मंडल के धार्मिक आयोजन में झूम उठे भक्त
सक्ती। स्थानीय मारवाडी धर्मशाला में श्रीयुगल उपासक उत्सव मण्डल के तत्वाधान में 13 से 15 जनवरी तक तीन दिवसीय संगीतमय श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिवस श्रीकृष्ण लीला को देखने के लिए नगर एवं आसपास से श्रद्धालू बडी संख्या में आयोजन स्थल पर पहुँचे।
कथा के दूसरे दिवस मीराबाई एवं माखन चोर की लीला दिखाते हुए वृन्दावन धाम से आये 2 दर्जन कलाकारो के द्वारा श्रीकृष्ण लीला के किरदारो का पारंपरिक वेशभूषा धारण कर श्रीकृष्ण लीला के सभी दृश्यों को बहुत सुंदर ढंग से दिखाया गया एवं भजनो के दौरान उपस्थित सभी भक्त झूम उठें.
रविवार को श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के दूसरे दिवस मीराबाई एवं माखन चोर की कथा का व्याख्यान किया गया, जिसके बाद उपस्थित सभी श्रद्धालूओ को मास्खन, मिश्री, मिठाई, चाकलेट व फल का प्रसाद बांटा गया, इस दौरान कान्हा की मटकी फोड का भी आयोजन किया गया था.
आयोजन समिति की सदस्याओं ने बताया कि श्रीधाम वृन्दावन धाम के स्वामी शिवदयाल गिरिराज जी महाराज के पावन सानिध्य में 13 से 15 जनवरी तक बाराद्वार नगर के मारवाडी धर्मशाला में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें वृन्दावन धाम से आये कलाकारों के द्वारा रोजाना संगीतमय श्रीकृष्ण लीला का शाम 4 से 7 बजे तक मंचन किया जा रहा हैं.




