छत्तीसगढ़
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का निधन…नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत और कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने किया शोक व्यक्त

सक्ती. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता श्री नंदकुमार बघेल के निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व शक्ति विधायक डॉ. चरणदास महंत व कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने गहरा शोक व्यक्त किया हैl उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।




