छत्तीसगढ़

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत 20 अगस्त को लेंगे कांग्रेस विधायक दल की बैठक

रायपुर/सक्ती। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने 20 अगस्त को सुबह 10:30 बजे नेता प्रतिपक्ष कार्यालय छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में सबसे खास मुद्दा विधायक देवेंद्र यादव का होने वाला है। इसके अलावा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की जयंती पर स्मरण, श्रद्धांजलि का भी है। इसके अलावा आगामी राजनीतिक मुद्दों पर भी रणनीति बनाए जाने की बात सामने आ रही है। बैठक को लेकर सबसे खास बात यह है कि नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने सख्ती से सभी विधायकों को बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

 

Related Articles