छत्तीसगढ़

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर रक्तदाता क्रांति समूह द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सक्ती. रक्तदान को जीवन दान की संज्ञा दी गई है किसी व्यक्ति के द्वारा जब रक्तदान किया जाता है तब किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जीवन रक्षा हो सकती है हम एक यूनिट रक्तदान करके तीन जीवन बचा सकते हैं उक्त बातें उपस्थित कामेश्वर धैर्य, श्रीमती बाई चौहान, रजनीकांत तिवारी, अरुण राठौर, रामेश्वर पटेल, महेश राठौर सुधांशु मिश्रा, विपिन पाण्डेय के द्वारा शहीद नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर सिकलिंग, थैलीसीमिया व जरूरतमंद मरीजों को समय में रक्त उपलब्ध कराने के लिए रक्तदाता क्रांति समूह परिवार नैला सिवनी द्वारा आयुष्मान ब्लड सेंटर चांपा के सहयोग से ग्राम नैला सिवनी के ग्राम पंचायत भवन में आयोजित रक्तदान व रक्त परीक्षण शिविर में कहीं।

इस शिविर में गोपाल बरेठ, नागेश बरेठ, विपिन राठौर, अविनाश धीवर, डीगेश्वर बरेठ, राजेश कुमार, गोपाल बरेठ, गणपति बरेठ, विनोद राठौर, रमेश कुमार, रवि बरेठ, आकाश बरेठ, देवचरण बरेठ, आकाश धीवर, किरण कुमार, समीर यादव, दीपक पटेल, सुनील कुमार बरेठ,
इकबाल खान, ललित सिंह, प्रशांत राठौर, राजकुमार, अमित बरेठ, अविनाश धीवर, राजेंद्र बरेठ, धनेश्वर डोंगरे, रामकुमार कश्यप, प्रकाश बरेठ, संतोष यादव, अजय बरेठ, सोनू बरेठ, शिव बरेठ, सुमित बरेठ, विकास मिश्रा, मनीष धीवर, रजनीकांत तिवारी, दीपक देवांगन, डीगेश्वर बरेठ, सुधांशु मिश्रा, उज्ज्वल पांडेय, सुरेश यादव, गोपाल बरेठ, प्रवीण श्रीवास, सागर राठौर सहित कुल 43 रक्तदानियो ने रक्तदान कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया।

सभी रक्तदानियों को यातायात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत हेलमेट व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में विजय राठौर, आशीष यादव, साकेत तिवारी, राजेश राठौर, संतोष राठौर, महेश राठौर, रिंकू अग्रवाल एवं आयुष्मान ब्लड बैंक के स्टाफ विपिन पांडे राजीव कांत सुनील चंद्र रघु कुमार पंचानंद सिदार आदि का विशेष सहयोग रहा

वर्ष 2023 में रक्तदाता क्रांति समूह ने 1060 यूनिट रक्तदान कर 1189 जरूरतमंदों को पहुचाई सहायता

रक्त ही एक मात्र ऐसी जीवन दायिनी तत्व है जिसका निर्माण किस फैक्ट्री या कारखाने में नहीं किया जा सकता। रक्त की पूर्ति केवल रक्तदान से ही पूरी हो सकती है इसलिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना चाहिए। समाज में कई ऐसे लोग हैं जो हर 3 महीने में रक्तदान करते हैं और इसे अपने जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। रक्त के अभाव से किसी की जिंदगी की डोर नहीं टूटने देने का संकल्प लेकर 12 जुलाई 2016 से निरंतर कार्यरत रक्तदाता क्रांति समूह के द्वारा गरीब वर्ग के सिकलिंग थैलेसीमिया एवं आपातकालीन मरीजों को निरंतर रक्त उपलब्ध करा रही है। इसी कड़ी में वर्ष 2023 में ए पॉजिटिव के 231, बी पॉजिटिव के 318, ओ पॉजिटिव के 368, ए बी पॉजिटिव 105, ए नेगेटिव के 5, बी नेगेटिव के 15, ओ नेगेटिव के 13 एवं ए बी नेगेटिव के 5 कुल 1060 यूनिट संस्था के रक्तदानियो ने रक्तदान कर कुल 1189 जरूरतमंद मरीजों को प्रत्यक्ष रूप से सहायता पहुंचाकर मानवता सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया।

Related Articles