
कलेक्टर के निर्देश पर हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक
सक्ती। आज श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा, रामोत्सव 22 जनवरी 2024 के आयोजन के सम्बंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें कृष्णकांत चंद्रा, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित रंजय पटेल, खिलावन साहू,विद्या सिदार, टिकेश्वर गबेल, पत्रकार तपेश शर्मा, कवि वर्मा, अरुण शर्मा, लोकेश साहू, सुजय चौबे,संतोष यादव अधिवक्ता, भुवन भास्कर यादव आदि जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों में बीरेन्द्र कुमार लकड़ा, अति. जिला दण्डाधिकारी, श्री बी.पी. भारद्वाज, परियोजना निदेशक रूपेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डभरा,के. के. बरेठ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मालखरौदा,सुश्री वर्षारानी चिकनजूरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत जैजैपुर,सुश्री प्रीति पवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सक्ती,सी. एम.ओ., नगर पालिका परिषद् सक्ती आदि उपस्थित रहे।
सभी ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा, रामोत्सव का अयोजन जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया तथा जन प्रतिनिधियों की ओर से प्रत्येक कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग के लिए सहयोगी जन प्रतिनिधियों का नाम देने का सुझाव दिया गया है। आज सर्व सम्मति से जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम तुर्रीधाम एवम सक्ती के विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम ऋषभतीर्थ दमऊदहरा के रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित करने की सहमति व्यक्त किया गया । इसी प्रकार नगरपालिका सक्ती का कार्यक्रम – श्री हनुमान मंदिर (विद्युत सबस्टेशन सक्ती)नगर पंचायत बाराद्वार (श्री रामजानकी मंदिर बाराद्वार ), जनपद पंचायत मालखरौदा का विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत मालखरौदा (श्री रामजानकी मंदिर ), नगर पंचायत अड़भार ( मॉ अष्टभुजी मंदिर अड़भार) जनपद पंचायत जैजैपुर का विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम ओड़ेकेरा के (श्री रामजानकी मंदिर ), नगर पंचायत जैजैपुर( श्री रामजानकी मंदिर जैजैपुर), जनपद पंचायत डभरा विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत किरारी (श्रीराम मंदिर), नगर पंचायत डभरा( श्री जगन्नाथ मंदिर), नगर पंचायत चन्द्रपुर ( मॉ चन्द्रहासिनी मंदिर चन्द्रपुर) में आयोजित करने पर सहमति बनी।
सभी सदस्यों को नोडल अधिकारी श्री बी.पी. भारद्वाज द्वारा अवगत कराया गया कि सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं सीएमओ नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायतों को पूर्व में ही शासन के निर्देशानुसार आवश्यक तैयारी एवं कार्यवाही करने तथा सभी सीईओ जनपद पंचायत को ग्राम पंचायतों में आवश्यक प्रचार-प्रसार तथा मुनादी कराने का निर्देश कलेक्टर महोदया द्वारा दिया जा चुका है। साथ ही सभी सीईओ जनपद पंचायत एवं सीएमओ नगर पालिका परिषद् सक्ती एवं नगर पंचायत (सर्व) को मानस मण्डलियों की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराये जाने हेतु कहा गया।




