छत्तीसगढ़

गौ माता की सेवा में जी-जान से जुटी है सक्ती की गौ सेवा समिति

सक्ती. विगत तीन-चार दिनों से मुक्तिधाम के पास गौमाता के मूर्छित हालत में पड़े होने की खबर मिलने पर गौ सेवा समिति के सदस्य तत्काल मौका स्थल पर पहुंचे और रात लगभग 1 बजे उसका सफल रेस्क्यू कराया गया.
गौ सेवकों ने पशु चिकित्सक से सलाह ले कर उसका इलाज भी कराया. भविष्य मैं ऐसी समस्या न हो इस लिए गौ वंश को डी. एम. चैरिटेबल ट्रस्ट सक्ती द्वारा चलाए जा रहे वृंदावन गौ शाला में भेज दिया गया है जहाँ गौ सेवकों के संरक्षण में उसकी देखभाल की जाएगी.

Related Articles