छत्तीसगढ़

और बढ़ेगी ठंड : चेतावनी जारी, गरज-चमक के साथ होगी बारिश

रायपुर/सक्ती। मौसम में हुए बदलाव से एक बार फिर कई राज्यों में बारिश के साथ ठंड का कहर जारी है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश में इसी तरह का मौसम आने वाले दिनों में रहने वाला है। साथ ही कई जिलों में ठंडी हवा और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के मौसम की बात की जाए तो गुरुवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जिसका असर शुक्रवार की सुबह से देखा गया। सुबह से रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर, बस्तर सहित कई क्षेत्रों में बादल छाए हुए है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश का दौरा भी जारी है। लोग बिना गर्म कपड़ों के बाहर नहीं निकल रहे हैं। प्रदेश में जबरदस्त ठंड का माहौल है। मौसम विभाव का दावा है कि 19 जनवरी के बाद ठंड और बढ़ सकती है।

Related Articles