छत्तीसगढ़

आस्था : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रायपुर (पंडरी) में हुआ विशाल भण्डारे का आयोजन

सुबह से शाम तक हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण 

रायपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में हर्ष का माहौल है वहीं रायपुर पंडरी में भी प्रभु श्रीराम के प्रति गहरी आस्था देखने को मिली। यहां शहर के प्रबुद्ध जनों ने मिलकर शनिवार 20 जनवरी को विशाल भण्डारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों लोगों ने सुबह से देर शाम तक प्रसाद ग्रहण किया।

व्हीआईपी रोड, पंडरी में स्थित श्रीराम मंदिर में सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर प्रभु को पूडी सब्जी, हलवा, चने का भोग लगाया गया। विधि-विधान पूर्वक पूजा अनुष्ठान के बाद एक्शन शो रूम के सामने, पंडरी, रायपुर में भण्डारे का आयोजन किया गया।

प्रिंशु धेनुका ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम जी के आगमन और अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर हमने मिल-जुलकर यह आयोजन किया है। उन्होने कहा कि लंबे इंतजार के बाद वो घड़ी आ गई है, जब रामलला अयोध्या में विराजेंगे। भंडारे के आयोजन में राजेश अग्रवाल, टीमन अग्रवाल, दीपक गोयल, किशन गोयल, नितिन मोटवानी, सुमित सरोगी, बसंत अग्रवाल, तुलसी अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, संकेत अग्रवाल, पिंशु धानुका, सन्नी रिजवानी समेत कई श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Related Articles