सक्ती के प्रथम नागरिक मददगार श्याम सुंदर अग्रवाल का जन्मदिन समर्थकों ने धूमधाम से मनाया, दिनभर लगा समर्थकों का तांता















सक्ती। नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल का जन्मदिन सोमवार को पूरे नगर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही समर्थकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों का उनके निवास और विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर तांता लगा रहा। नगर के अनेक स्थानों पर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं तथा लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन के अवसर पर श्याम सुंदर अग्रवाल ने दिन की शुरुआत धार्मिक आस्था के साथ की। उन्होंने नगर के प्रमुख मंदिरों — महामाया मंदिर, सिद्ध हनुमान मंदिर, पंचमुखी मंदिर, शनि मंदिर एवं दुर्गा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया।
दिनभर नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों एवं नागरिकों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह युवाओं एवं समर्थकों ने केक काटकर खुशियां मनाईं और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
शाम होते ही नगर पालिका कार्यालय के पास बड़ी संख्या में समर्थक एकत्रित हुए, जहां भव्य रूप से जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। समर्थकों ने श्याम सुंदर अग्रवाल से केक कटवाकर उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित लोगों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने “श्याम सुंदर अग्रवाल जिंदाबाद” के नारों के साथ पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। जन्मदिन समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।




