छत्तीसगढ़

*सक्ती की बेटी प्रणवी अग्रवाल ने रचा सफलता का इतिहास, CBSE 12वीं में 97.25% अंक लाकर बढ़ाया जिले का गौरव,, नगर की प्रतिष्ठित फर्म सूरजभान मांगेराम के संचालक विकास(विक्की) पूजा अग्रवाल की बेटी है प्रणवी*

मेधावी छात्रा प्रणवी अग्रवाल


शक्ति। नगर की होनहार छात्रा कु. प्रणवी अग्रवाल ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97.25 प्रतिशत अंक अर्जित कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे नगर एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। प्रणवी की इस शानदार सफलता से नगर में हर्ष और गौरव का माहौल है।
कु. प्रणवी अग्रवाल, नगर की प्रतिष्ठित फर्म सूरजभान मांगेराम के संचालक एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष विकास अग्रवाल (विक्की) एवं पूजा अग्रवाल की सुपुत्री हैं। उन्होंने रायपुर स्थित एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल से अध्ययन करते हुए यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
प्रणवी शुरू से ही मेधावी एवं अनुशासित छात्रा रही हैं। पढ़ाई के प्रति उनकी लगन, नियमित मेहनत एवं आत्मविश्वास ने उन्हें यह सफलता दिलाई। अपनी उपलब्धि पर प्रणवी ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं निरंतर कठिन परिश्रम को दिया।
प्रणवी की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं एवं नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नगर के लोगों का कहना है कि प्रणवी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देगी।

Related Articles

Leave a Reply