
सक्ती। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायिक प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ ऑटो पार्ट्स के संचालक श्री विकास अग्रवाल एवं श्रीमती उषा देवी अग्रवाल की सुपुत्री कु. रोली अग्रवाल ने CBSE परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, विद्यालय एवं पूरे नगर का नाम गौरवान्वित किया है।
रोली अग्रवाल वर्तमान में Delhi Public School Raipur की छात्रा हैं। उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से परिवार सहित शुभचिंतकों और नगरवासियों में हर्ष का माहौल है।
रोली की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छात्रा रोली ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं नियमित अध्ययन को दिया है।
पिता श्री विकास अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने बताया कि रोली शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर एवं मेहनती रही हैं, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है।
नगर के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं शैक्षणिक संगठनों ने भी रोली अग्रवाल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उनकी सफलता से सक्ती नगर के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।




