छत्तीसगढ़

मीनल अग्रवाल ने की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा, मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा को मिलेगी नई दिशा



सक्ती। मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा सक्ती, जो जनहित में सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रही है, ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया है। शाखा की अध्यक्ष श्रीमती मीनल अग्रवाल द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
घोषणा के अनुसार, सचिव पद की जिम्मेदारी श्रीमती दीप्ति सराफ को सौंपी गई है। वहीं कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती शिल्पा मनीष कथूरिया को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती रिंकी राधे अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है।
अध्यक्ष श्रीमती मीनल अग्रवाल ने बताया कि शेष कार्यकारिणी का गठन सदस्यों की सलाह एवं सहमति से शीघ्र ही किया जाएगा। फिलहाल प्रमुख पदों पर नियुक्ति कर संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं जनहित के विभिन्न कार्यों में निरंतर सक्रिय रही है और नई कार्यकारिणी के साथ इन गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी। आने वाले दिनों में शाखा द्वारा कई सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply