छत्तीसगढ़

उग्रेंद्र अग्रवाल (पप्पू) से मिले नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, जाना स्वास्थ्य हाल



सक्ती। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उग्रेंद्र अग्रवाल पप्पू के निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उग्रेंद्र अग्रवाल पप्पू पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के सक्ती प्रवास के दौरान उन्होंने उग्रेंद्र अग्रवाल पप्पू के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा परिवारजनों से भी मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना।

उल्लेखनीय है कि उग्रेंद्र अग्रवाल पप्पू लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं तथा डॉ. चरणदास महंत के पारिवारिक सदस्यों में उनकी गिनती होती है। महंत ने इस दौरान उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुलाकात के दौरान पारिवारिक एवं सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान गुलजार सिंह, नरेश गेवडिन, महबूब खान, गिरधर जायसवाल, ऋषि राय सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डॉ. महंत ने कहा कि उग्रेंद्र अग्रवाल पप्पू जल्द स्वस्थ होकर पूर्व की तरह सामाजिक जनसेवा एवं अपने दायित्वों में सक्रिय हों, ऐसी उनकी कामना है।

Related Articles