
क्लब की एरिया ऑफिसर डॉ. शालू पाहवा की मौजूदगी में किया गया सम्मान समारोह का आयोजन, क्लब के सदस्यों ने किया पौधरोपण
सक्ती। वर्ल्ड डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिले में सेवाभावी चिकित्सकों का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मान किया गया। इसी कड़ी में लिनेश क्लब ने भी सेवाभावी चिकित्सकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया। मौके पर क्लब की एरिया ऑफिसर डॉ. शालू पाहवा विशेष रूप से उपस्थित थीं।
ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी एम 1 संपदा सक्ती क्लब ने सेवाभावी चिकित्सकों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एरिया ऑफिसर डॉक्टर शालू पाहवा ने कहा कि आज पूरी दुनिया में चिकित्सक विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों को अपनी सेवाएं देते हैं तथा कोरोना के संक्रमण काल में पूरे देश की जनता ने चिकित्सकों की इन सेवाओं को महसूस किया है। आज का यह दिन चिकित्सकों को समर्पित है तथा हम सभी उनकी सेवा भावनाओं को नमन करते हैं।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल का शाल, श्रीफल एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मान
इस अवसर पर लिनेश क्लब के पदाधिकारी- सदस्यों ने सक्ती के हरि हॉस्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल का शाल श्रीफल एवं गुलदस्ता भेंटकर सम्मान किया एवं सभी ने डाक्टर्स डे की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान डाक्टर राजेश अग्रवाल ने भी सब से मिलकर खुशी जाहिर की एवं सब ने मिलकर एक बेल का पौधा रोपण किया। इस अवसर पर एरिया आफिसर लीनेस डा शालू पाहवा, श्रीमती विजया जायसवाल, श्रीमती अनीता सिंह, मंजु जायसवाल, रामकुमार साहू, भगवती देवांगन, गोपी जायसवाल, विनिता जायसवाल, सुमन सिंह, पूनम साहू के साथ साथ अस्पताल के स्टाफ उपस्थित रहे।




