छत्तीसगढ़

अग्रसेन जयंती समारोह पखवाड़े में महिलाओं ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा, ओल्ड इस गोल्ड (रेट्रो थीम) एवं कॉमेडी रील की शानदार प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सक्ती। शहर की हटरी धर्मशाला में चल रहे श्री अग्रसेन जयंती महा महोत्सव 2024 के पखवाड़े में अग्रवाल महिला मंडल के पदाधिकारी- सदस्य भी 18 सितंबर से प्रारंभ हुई प्रतिस्पर्धाओ में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभा रहे हैं तथा प्रतिदिन दो प्रतियोगिताओं एवं लकी गेम का आयोजन किया जा रहा है, वही शक्ति शहर के अग्रवाल समाज के प्रत्येक घरों से महिलाएं एवं युवतियां भी इन समस्त कार्यक्रमों में अपनी बेहतर प्रस्तुति दे रही हैं। इसी कड़ी में आज अग्रेशन जयंती समारोह पखवाड़ा सक्ती में महिलाओ ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए ओल्ड इस गोल्ड(रेट्रो थीम) एवम कॉमेडी रील की शानदार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जयंती समारोह में मनमोहक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसका अग्रवाल समाज की महिलाओं एवं उपस्थित अतिथिगणों में भारी उत्साह देखने को मिला।

महिलाओं की आयोजित प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में अन्य शहरों से भी विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित कर इसका जजमेंट करवाया जा रहा है तो वहीं इस वर्ष समाज की महिलाओं में जयंती पर्व की सभी प्रतिस्पर्धाओं को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 20 सितंबर को ओल्ड इस गोल्ड (रेट्रो थीम) एवम कॉमेडी रील की शानदार प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जहां भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही, तो वहीं अग्रसेन जयंती समारोह समिति द्वारा भी आगंतुक सभी महिला सदस्यों के लिए हाईटी की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा अग्रवाल महिला मंडल के सभी सदस्यों ने समाज की सभी महिलाओं एवं युवतियों से भी आग्रह किया है कि वे सभी प्रतिस्पर्धा में बढ़-चढकऱ अपनी सहभागिता करें तथा अपनी प्रस्तुति दें।

Related Articles