
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया ने सक्ती में ली कार्यकर्ताओं की बैठक, एकजुट रहने का किया आह्वान
सक्ती। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया ने आज सक्ती स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर एकजुट रहते हुए स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लडऩे की बात कही। बैठक में लोकसभा चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक जुटता के स्वर में चुनाव में मेहनत करने का वादा किया।
कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया ने आज कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको एक जुटता के साथ मेहनत करनी है। प्रचंड बहुमत के साथ जीत दिलाकर कांग्रेस की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं से मुलाकात हुई है, कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस बार लोकसभा चुनाव हम भारी मतों से जीतेंगे। अन्य पार्टियों के सांसदों के विगत 25 सालों के कामकाज को देखें तो उनकी कोई भी उपलब्धि नहीं है जिससे जनता को लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि सक्ती जांजगीर चांपा जिला कृषक बाहुल्य जिला है। यह सिंचित क्षेत्र है जिसका श्रेय कांग्रेस को जाता है। हम किसानों के लिए काम करेंगे, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले इसलिए एमएसपी लाएंगे जिससे किसानों को लाभ होगा।
जुमलेबाज सरकार से सावधान रहना जरूरी : डहरिया
केंद्र की मोदी सरकार ने कहा था कि किसानों की आय दोगुना करेंगे 10 साल हो गया उनकी आए दुगना तो नहीं कर पाए भाजपा सरकार जुमलेबाज सरकार है इससे सावधान रहना जरूरी है। कांग्रेस की सरकार युवाओं को रोजगार मिले, इस दिशा में काम करेगी। प्रजातंत्र में जनता ही मालिक होती है जनता की ही चलेगी और इस बार जनता ने मन बना लिया है कि कांग्रेस की सरकार लाना है।


बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोकचंद (दादू) जायसवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष कन्हैया कंवर, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय, विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा, ठाकुर गुलजार सिंह, उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), श्रीमती रश्मि गवेल, श्रीमती गीता देवी देवांगन, सुश्री अलका जायसवाल, सुरेश देवांगन, साधेश्वर गवेल, गिरधर जायसवाल, नरेश गेवाडीन, घनश्याम देवांगन, पूर्व मंडी अध्यक्ष रूपनारायण साहू सम्मेलाल गबेल, गीता देवी देवांगन, रूपनारायण साहू, पिंटू ठाकुर, कमल शर्मा, राहुल अग्रवाल, सोनू कुरेशी, अनवर खान, कमलेश अग्रवाल, रथराम पटेल, भुरू अग्रवाल, कनैया कंवर, रविन्द्र, लव सोनी, रिक्की सेवक, मेनका जायसवाल सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




