छत्तीसगढ़

कुआं बना काल…मौत पर मचा बवाल : ग्राम किकिरदा और जुराली में हुए हादसे को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने जताया गहरा दुख

जांजगीर-चांपा (सक्ती)। जिले के ग्राम किकिरदा में हुए हादसे में जहां पांच ग्रामीणों की मौत हो गई, वहीं कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जुराली में पिता-पुत्री समेत दो अन्य लोगों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं नेता प्रतिपक्ष डा. चरण दास महंत ने उक्त हादसे को लेकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

जानकारी के मुताबिक जांजगीर चांपा जिले के ग्राम किकिरदा के एक कुंए में गिरकर 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि पहले एक लडक़ी कुएं में गिरी थी, लेकिन उसे बचाने दूसरा शख्स कुएं में उतरा, लेकिन दोनों ही बाहर नहीं निकल सके। उन्हें बचाने के फेर में एक के बाद एक पांच लोग इस हादसे का शिकार हो गए। बताया जाता है कि लंबे समयान्तराल से ढंके होने के कारण कुएं के भीतर जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो चुका था, जिसकी चपेट में आने से पांच काल के गाल में समा गए। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक, ये घटना जांजगीर चांपा के किकिरदा गांव की है. यहां एक व्यक्ति लकड़ी निकालने के लिए कुएं में उतरा था, लेकिन वो जैसे ही कुएं के अंदर पहुंचा तो जहरीली गैस की वजह से उसकी मौत हो गई. वहीं कुछ देर के बाद भी जब वो कुएं से बाहर नहीं निकला तो फिर उसे बचाने के लिए उसका पड़ोसी रमेश पटेल भी कुए में उतर पड़ा, जिसे भी जहरीली गैस की वजह से दिक्कत आने लगी. इसके बाद रमेश के दो बेटे राजेंद्र और जितेंद्र अपने पिता को बचाने के लिए कुएं में कूद पड़ा, लेकिन उनका भी दम घुट गया. इन चारों के बाद टिकेश चंद्र नाम का एक युवक भी कुएं में उतर पड़ा. वहीं कुएं में  जहरीली गैस की वजह से इसकी भी मौत हो गई. इसके बाद एक के बाद एक की कुएं में उतरने से पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे की खबर गांव के लोगों को जैसे ही लगी पूरे गांव में हड़कप मच गया।

उधर कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जुराली के डिपरा पारा में कुएं में गिरे पिता को बचाने के लिए बेटी ने भी कुएं में छलांग लगा दी। इसके पहले कि दोनों एक दूसरे का साथ दे पाते और बाहर निकल पाते, वे डूबने लगे। चीख-पुकार मचने पर पड़ोस के दो लोगों ने उन्हें बचाने कुएं में छलांग लगाई, लेकिन चारों लोग गहरे कुएं के पानी में डूब गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुएं में हुए हादसे से 5 ग्रामीणों की मौत की खबर अत्यंत ही दु:खद है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।’ इसके अलावा जांजगीर जहरीली गैस हादसे में मृतकों के परिजनों को विष्णु सरकार ने 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की.

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने सक्ती जिले के किकिरदा के कुएं में दम घुटने से पांच लोगों और कोरबा जिले में पिता पुत्री समेत चार लोगों की मौत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि दोनों घटनाएं काफी दुखद हंै। उन्होनेे शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्माओं को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles