छत्तीसगढ़
पवन अग्रवाल के निधन से नगर में शोक की लहर, 13 सितम्बर को सुबह 11 बजे मारवाड़ी मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

सक्ती। शहर की प्रतिष्ठित फ़र्म देवकरण दास बजरंगलाल अग्रवाल वार्ड क्रमांक- 16 अग्रसेन चौक के संचालक बजरंग अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, राजू अग्रवाल,विनोद अग्रवाल, विजय अग्रवाल एवं अजय अग्रवाल के भाई श्री पवन अग्रवाल का आज 12 सितंबर 2024 दिन गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक व्याप्त है।
उनका अंतिम संस्कार दिनांक 13 सितंबर 2024 दिन- शुक्रवार को सुबह 11 बजे स्थानीय मारवाड़ी मुक्तिधाम में होगा। अंतिम संस्कार यात्रा निवास वार्ड क्रमांक- 16 देवकरण दास बजरंगलाल अग्रवाल (राजू देवकरण) निवास सक्ती से निकलेगी। पवन अग्रवाल के निधन पर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। धार्मिक विचारधारा के धनी पवन अग्रवाल विगत कुछ वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे।




