छत्तीसगढ़

स्वीप गतिविधि के तहत जिले के सभी राशन वितरण केन्द्रों में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

सक्ती। लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो और परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज के निर्देशन में जिले के सभी विकासखंड में लगातार विभिन्न स्वीप गतिविधिया आयोजित कराई जा रही है।

इसी क्रम में आज स्वीप गतिविधि के तहत जिले के सभी राशन वितरण केन्द्र (सोसाइटी) में मतदान बैनर के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिससे जिले में ज्यादा से ज्यादा आमजन मताधिकार के उपयोग के लिए जागरुक हो सके।

Related Articles