छत्तीसगढ़

भगवान परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा कल किए जाएंगे विविध आयोजन

परशुराम चौक में होगी पूजा-अर्चना, शहर में निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

सक्ती। जिले के सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 10 मई को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शहर के हटरी के पास स्थित परशुराम चौक में स्थापित भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा के समक्ष जहां सुबह से ही पूजा अर्चना एवं कीर्तन भजन का कार्यक्रम होगा, वहीं सर्व ब्राह्मण समाज की सक्ती इकाई द्वारा हटरी चौक से भव्य शोभायात्रा का आयोजन देर शाम किया जाएगा।

शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा वापस परशुराम चौक पहुंचेगी। शहर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर जहां समाज के वरिष्ठ जन, युवा वर्ग जोर शोर से जुटे हुए हैं, वहीं सर्व ब्राह्मण समाज ने समस्त समाज बंधुओं को परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की है एवं अपील की है कि 10 मई को आयोजित समस्त कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

Related Articles