श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2024 में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

सक्ती। अग्रवाल सभा सक्ती, श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति सक्ती एवं अग्रवाल महिला मंडल समिति सक्ती के मार्गदर्शन में 20 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम पुरुष वर्ग में नोट की संख्या बताओ सभी वर्गों के लिए एवं नोट की गिनती करो सभी वर्गों के लिए के कार्यक्रम प्रभारियों संजय अग्रवाल (बिहारी ), कालू अग्रवाल (रघुनाथ), बाबा गेवाडीन अग्रवाल बबलू अग्रवाल (पंचमुखी इंडेन), अंशुल अग्रवाल (महामाया साड़ी), प्रकाश चंद अग्रवाल (ट्राली) के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें नोट की संख्या बताओ में 98 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम साहिल पिता मुकेश अग्रवाल ने एवं द्वितीय मनीष पिता बजरंग अग्रवाल ने प्राप्त किया। दोनों प्रतिभागियों ने 270 नोटों की संख्या में परफेक्ट 270 बताया उसके पश्चात उनके मध्य टॉस कर प्रथम एवं द्वितीय विजेता घोषित किया गया।
इसी प्रकार नोट की गिनती करो में 104 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम सूरज पिता महेश मित्तल एवं द्वितीय पवन पिता रामनिवास अग्रवाल आए। इस प्रतियोगिता में 30 सेकंड के अंदर कौन प्रतिभागी कितना नोट गिन सकता है का नियम था जिसमें सूरज ने 30 सेकंड में 114 नोट गिने तो वही पवन ने 106 नोट गिन कर रिकॉर्ड बनाया। जिस पर श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू,सचिव मनीष कथूरिया एवं कोषाध्यक्ष मुकेश बंसल के साथ कार्यक्रम प्रभारीयो ने दोनों प्रतियोगिता में आए प्रथम एवं द्वितीय विजेताओं का सम्मान किया।
नंदेली ग्राउंड में किया गया ट्रिपल विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

अग्रसेन जयंती समारोह समिति के द्वारा आज नंदेली मैदान में ट्रिपल विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें 12 टीमों ने हिस्सा लिया (1)राजेश(बाबा), शरद अग्रवाल और माधव अग्रवाल की टीम ने जिसमें जीत हासिल की फाइनल विजेता रही और रनर अप टीम रही कालू अग्रवाल, गुड्डू अग्रवाल विनोद खेतान,प्रत्येक मैच दो दो ओवरों का खेला गया जिसमें फाइनल मैच में पहले बैटिंग करते हुए कालू अग्रवाल की टीम सिर्फ 6 रन ही जोड़ पाई जिसके जवाब में राजेश अग्रवाल की टीम से राजेश अग्रवाल ओपनिंग बैटिंग करने आए और पहली ही बाल को मैदान के बाहर पहुचाकर मैच को खत्म कर दिया..

फाइनल विजेता की टीम से सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए राजेश अग्रवाल बाबा ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 35 रन बनाए एवं दो विकेट लिए उन्हें मैन आफ द टुनामेंट का भी अवार्ड दिया गया सबसे अधिक विकेट लेने का इनाम आकाश अग्रवाल मिंटू को दिया गया जिन्होंने तीन विकेट लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी का इनाम आदित्य साहिल को दिया गया जिन्होंने ट अपनी टीम के लिए शानदार 43 रन बनाए… उक्त प्रतियोगिता के प्रभारी सौरभ अग्रवाल चीनू एवं टीम जिन्होंने बहुत ही अच्छे ढंग से अग्रसेन जयंती समारोह समिति द्वारा आयोजित ट्रिपल विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नंदेली ग्राउंड में किया दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान रोमांचक मैच देखने उमड़ पड़े।




