छत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देशन में सक्ती जनपद के कम मतदान प्रतिशत वाले ग्राम पंचायतों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में सचिवों की बैठक आयोजित

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त जिलेवासियों से 7 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील

सक्ती। लोकसभा चुनई तिहार 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अंतर्गत जिले के सभी जनपद पंचायत सहित गाँव-गाँव में विभिन्न स्वीप गतिविधिया आयोजित कराई जा रही है।

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़, दीवारों में नारा लेखन, मतदान से संबंधित स्टॉल व सेल्फी पॉइंट, रंगोली प्रातियोगिता व बुजुर्ग महिला मतदाता सम्मान कार्यक्रम, होली मिलन उत्सव व स्वच्छता अभियान, स्वसहायता समूह के माध्यम से गाँव–गाँव में मतदान जागरूकता, राशन वितरण केंद्र (सोसायटी) में मतदान जागरूकता बैनर लगाने, विभिन्न राशन वितरण केन्द्रों में मतदान दिवस का सील लगाकर लोगों को जागरुक करने, रंगोली प्रतियोगिता, औद्योगिक केन्द्रों में श्रमिको के मध्य संवाद सेतु व शपथ कार्यक्रम सहित विविध गतिविधियाँ लगातार आयोजित कराई जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने समस्त जिलेवासियों से 7 मई को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व पर अपने मताधिकार का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की अपील की है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री बी.पी.भारद्वाज के निर्देशानुसार स्वीप कार्ययोजना के तहत लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किये जाने के संबंध में आज 5 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 11 बजे जनपद पंचायत संसाधन केन्द्र में कम मतदान प्रतिशत वाले ग्राम पंचायत के सचिवों की बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती श्रीमती प्रीति पवार द्वारा लिया गया। उपस्थित सचिवों को ग्रामों में निवासरत मतदाताओं को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित कराते हुये मतदान कराने हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करने निर्देशित किया गया साथ ही ग्रामवासियों को मतदान हेतु शपथ दिलाने भी कहा गया। इसके साथ ही इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रीति पवार द्वारा सभी को मताधिकार की उपयोग के लिए शपथ भी दिलाई गई। बैठक में समस्त करारोपण अधिकारी, जनपद पंचायत कर्मचारी, पंचायत सचिव उपस्थित रहे । बैठक के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रीति पवार एवं वरिष्ठ करारोपण अधिकारी श्री राजकुमार रात्रे द्वारा उपस्थित जनों को संबोधित कर लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत देश के सबसे बड़े चुनई त्योहार में अपनी अनिवार्य सहभागिता प्रदान करने अपील भी किया गया।

सक्ती सीईओ ने ग्राम पंचायत असोंदा में आयोजित कलश यात्रा में अधिक से अधिक आमजनों को शामिल होने की अपील

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती श्रीमती प्रीति पवार द्वारा 9 अप्रैल को जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत असोंदा में आयोजित होने वाले कलश यात्रा में अधिक से अधिक आमजनों से शामिल होने अपील किया गया है।

Related Articles