
अंचल में फुटबाल के प्रति छोटे_छोटे बच्चों का लगाव उत्साहजनक संदेश : चितरंजय पटेल
Shakti Top News. फुटबॉल एसोसिएशन क्लब शक्ति के तत्वाधान में जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती मैदान में आयोजित अंडर 16 रात्रि कालीन 9 साइड फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर उद्घाटन मैच मून लाइट (सक्ती) एवं रगजा_बी टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें मून लाइट 3_0 से विजेता रही । तो वहीं द्वितीय मैच राजापारा एवम रगजा के बीच खेला जिसमें संघर्ष पूर्ण मुकाबले में राजापारा टीम ने 1_0 से विजयश्री हासिल किया।
उद्घाटन अवसर पर अतिथि के रुप में मंचासीन शिवनारायण अग्रवाल ने घोषणा किया कि शिव राइस मिल की ओर से प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच के मेन ऑफ़ द मैच खिलाड़ी को 500 रु प्रदान किया जाएगा तो वहीं प्रतियोगिता भाग लेने प्रत्येक टीम मारवाड़ी महिला जागृति शाखा, सक्ती को एक_एक फुटबाल प्रदान करने की घोषणा की गई ।
मंचासिन अतिथि एवम् उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि खेल नगरी सक्ती के इतिहास में आज भी फुटबाल के प्रति छोटे_छोटे बच्चों का लगाव उत्साहजनक संदेश है जिसके लिए आयोजन समिति साधुवाद का पात्र है जिसने अंडर सिक्सटीन के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए यह महती आयोजन किया है।
इस फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन के शुभारंभ में मंचासिन अतिथि सेवानिवृत जिला खेल अधिकारी एन पी गोपाल,वरिष्ठ खिलाड़ी कमलेश श्याम, दीपक गुप्ता का पुष्पहार एवम बेच लगाकर स्वागत किया गया तो वहीं अभ्यागतों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आशीर्वाद देते हुए खेल का शुभारभ किया।
प्रथम मैच के मेन ऑफ़ द मैच वासु (मून लाइट टीम) तथा दोनों टीमों को एक_एक फुटबॉल मंचासीन अतिथियों के करकमलों से प्रदान किया गया तो वहीं द्वितीय मैच के राजापारा एवम् रगजा ए टीम को भी फुटबॉल के साथ में ऑफ़ द मैच विकास उरांव को 500 रु नगद राशि प्रदान की गई ।
प्रथम मैच के निर्णायक दादू केंवट व लाइन मेन कैलाश और पुरषोत्तम रहे तो वहीं द्वितीय मैच में निर्णायक वसीम खान व लाइन मेन कैलाश और तौहीद खान रहे। फुटबॉल के लिए प्रसिद्ध सक्ती नगर के इस रात्रिकालीन प्रतियोगिता में नागरिकों की उपस्थिति को देखकर लग रहा था कि आज भी सक्तिवासियों के दिलों में खेल का जज्बा बरकरार है। आज आयोजन समिति के सचिव प्रभाकर गोपाल, परस यादव, आनंद सिंह श्याम ने आयोजन को सफल बनाने सक्रिय सहभागिता निभाया।




