पुलिस-पब्लिक के संबंध बेहतर करने तथा पुलिसिंग को और सशक्त बनाने पूरे जिले में चलित थाने के रूप में चलाया जा रहा कार्यक्रम ‘संवाद’
ग्राम चौरा बरपाली और आमपाली में ‘संवाद’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन
साइबर क्राइम, मोबाइल से होने वाली ठगी के संबंध में किया जा रहा जागरूक
पुलिस अधिकारियों के समक्ष आम लोग खुलकर रख सकते हैं अपनी बात
एसपी अंकिता शर्मा की जिलेवासियों से अपील -सुरक्षित तथा शांतिपूर्ण एवं अपराध रहित समाज के निर्माण में दें योगदान
सक्ती। जिले की एसपी अंकिता शर्मा ने पदस्थापना के बाद आमजनों से सीधे संवाद करने और उनकी समस्याओं को दूर करने के निर्देश जिले भर के थानों को दिए हैं। जिले में पुलिसिंग को बेहतर और सशक्त बनाने तथा पुलिस-पब्लिक के बीच संबंध और बेहतर करने एसपी अंकिता शर्मा के दिशा निर्देश पर पूरे जिले में चलित थाने के रूप में कार्यक्रम संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य आज सक्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगड़ा नगरदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौरा बरपाली तथा जय जयपुर के आम पाली में कार्यक्रम ‘संवाद’ का आयोजन किया गया।
एसपी सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा ने की अभिनव पहल
लोगों की पहुंच पुलिस तक आसान बनाने और उनकी समस्याओं को उनके पास पहुंचकर दूर करने के उद्देश्य से एसपी अंकिता शर्मा ने जिले में पुलिसिंग की एक अभिनव पहल की है,जिसमे थानों की पुलिस और अधिकारीगणों द्वारा आम जनों के पास जाकर वहां उनकी समस्याओं से रूबरू होकर मौके पर ही उनका निराकरण किया जा रहा है। इस पहल को संवाद नाम से जिले भर के थानों में संचालित किया जा रहा है। इस दौरान आम जनों को साइबर क्राइम, मोबाइल से होने वाली ठगी के संबंध में जागरूक किया जा रहा है और नशे के विरुद्ध गांव मोहल्लों में अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा जुआ सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध भी गांव में अलख जगाई जा रही है और ऐसे असामाजिक तत्व जो इन अवेध कृत्यों में सलिंप्त हैं, उनकी जानकारी लेकर कानूनी कारवाई भी की जा रही है।
एसपी अंकिता शर्मा का कहना है कि ये कार्यक्रम संवाद जिले भर के सभी गांव मोहल्लों में सतत जारी रहेगा और इससे आम जनता और पुलिस के मध्य बेहतर संबंध बनें,तथा आम जनता खुलकर अपनी बात पुलिस अधिकारियों के बता सके,यही इसका उद्देश्य है। इसके लिए एक सूत्र वाक्य भी तैयार किया गया है, जो समर्पण सेवा सुरक्षा के तीन उद्देश्यों को समाहित किए हुए है।
आम जनता से अपील
एसपी अंकिता शर्मा द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि आपके गांव में चली थाना संवाद में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेवें तथा पुलिस के साथ मिलकर एक सुरक्षित तथा शांतिपूर्ण एवं अपराध रहित समाज के निर्माण में महती योगदान देवें।




