छत्तीसगढ़

विधानसभा का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई धक्कामुक्की … तबियत बिगड़ने से रायपुर मेयर एजाज ढेबर हुए बेसुध, अस्पताल दाखिल

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बुधवार को कांग्रेसियों ने विधानसभा का घेराव करने का प्रयास किया. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पांच स्तर की बैरिकेडिंग की थी. हालांकि, कार्यकर्ता पहली बैरिकेडिंग ही तोड़ सके. इसके बाद पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
प्रदर्शन के दौरान रायपुर मेयर एजाज ढेबर की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गए. जिसके बाद उन्हें पंडरी के जिला अस्पताल ले जाय गया जहां उनका उपचार जारी है. इस बीच PCC चीफ दीपक बैज ने अस्पताल पहुंच कर उनका हाल जाना।

Related Articles