छत्तीसगढ़

मातारानी के भजनों से झूम उठे नगरवासी, गवेल समाज ने धूमधाम के साथ किया गरबा नाइट का आयोजन

सक्ती। नवरात्रि के उपलक्ष्य पर गवेल समाज द्वारा गरबा नाइट का आयोजन 5 अक्टूबर को रात्रि 7 बजे से 11 बजे तक पापा ढाबा लॉन में धूमधाम के साथ किया गया। सर्वप्रथम मां दुर्गा की पूजा अर्चना हुई। इसके उपरांत गरबा खेलने का कार्यक्रम रखा गया।

गवेल समाज के लोगो ने इसमें बढ़ चढक़र भाग लिया। गवेल फैमली द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे भव्य गरबा नृत्य किया गया जिसमें महिलाओं बच्चों एवं पुरुषों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। इसे देखने काफी संख्या में नगरवासी की भीड़ उमड़ी। इस दौरान माता रानी के भजनों से गरबा पंडाल झूम उठा।

Related Articles